पीलीभीत
बोर्ड परीक्षा : सभी केंद्रों का फिर से होगा सत्यापन, टीमें गठित

पीलीभीत। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 76 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र फाइनल हो चुके हैं। अब फिर से शासन के निर्देश पर इन केंद्रों का सत्यापन कराकर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सात लोगों की टीम बनाईं हैं।