महिला दरोगा की शादी का चर्चा: दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का…

चर्चा में है महिला दरोगा की शादी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाने में तैनात महिला दरोगा दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी के साथ विवाह करने जा रही हैं। इसके लिए दोनों ने एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया है। एसडीएम के यहां से आपत्ति को लेकर संबंधित विभागों व दोनों पक्षों के लिए नोटिस भेजा गया है।
मेरठ जिले के थाना किला परीक्षितगढ़ निवासी महिला दरोगा फिलहाल इज्जतनगर के कर्मचारी नगर में रहती हैं। बहेड़ी निवासी लकड़ी कारोबारी बांसमंडी में रहते हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि महिला दरोगा और लकड़ी कारोबारी अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
दोनों ने शादी के लिए पिछले महीने एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया तो चर्चा होने लगी। दोनों के धर्म अलग होने के कारण सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के बारे में बहस छिड़ गई है। कोई इसे अच्छी पहल तो कोई खराब बता रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा सिर्फ कोर्ट मैरिज करेगा, ताकि दोनों अपने मौजूदा धर्म को ही मानते रहें। वह किसी धर्म की विवाह पद्धति से शादी नही करेंगे।



