पीलीभीत

Pilibhit News: नर्स को शादी का झांसा देकर चार साल तक शिक्षक ने किया दुष्कर्म

Connect News 24

कोतवाली में हुई पंचायत मेें शादी करने का हुआ निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। शादी का झांसा देकर परिषदीय स्कूल के शिक्षक ने तलाकशुदा स्टाफ नर्स से चार साल तक दुष्कर्म किया। स्टाफ नर्स के अड़ने पर शिक्षक ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। कार्रवाई के भय से शिक्षक भी परिजन के साथ कोतवाली जा पहुंचा। कोतवाली में चली पंचायत में शिक्षक के परिजन ने शीघ्र ही शादी करने की हामी भरी। तय हुआ 10 दिन में शादी का मुहूर्त निकलवाकर धूमधाम से शादी होगी।

बरेली निवासी एक शिक्षक क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में तैनात है। चार साल पहले तलाकशुदा स्टाफ नर्स उसके संपर्क में आई। दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान स्टाफ नर्स ने कई बार शादी का दवाब बनाया, लेकिन शिक्षक उसे टालता रहा। शुक्रवार को स्टाफ नर्स शिक्षक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर लेकर कोतवाली जा पहुंची।

पुलिस से स्टाफ नर्स ने शादी कराने और शादी न होने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कार्रवाई की भनक पर शिक्षक भी अपने परिजन के साथ कोतवाली आ पहुंचा। कोतवाली में घंटों पंचायत हुई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों में हुई पंचायत में शादी करना तय हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button