शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 27 जून को चलें लखनऊ

Connect News 24

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की ओर से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर नरमू नेता नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में सरकारी कार्यालयों में शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें पीडब्ल्यूडी, डाक विभाग, विद्युत निगम, कोषागार, विकास भवन, रेल विभाग, कलक्ट्रेट, बेसिक शिक्षा, जूनियर हाईस्कूल, मिनिस्ट्रियल स्टाफ सहित विभिन्न विभागों में कर्मचारियों से एकजुटता दिखाने और 27 जून को लखनऊ चलने की अपील की गई।

शिक्षक नेता ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि मंच के गठन के लिए एक बैठक नरमू कार्यालय पर 18 जून को होगी। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरान शिवकुमार सक्सेना, रामोतार शर्मा, जितेंद्र, यतींद्र, सुनील तिवारी, जयपाल सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button