मनोरंजन

सनी और बॉबी देओल ने किया बहू दृशा का फैमिली में वेलकम, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘आज मुझे बेटी…’

Connect News 24

Sunny-Bobby Deol Welcome Drisha: करण देओल की शादी के साथ ही सनी देओल की फैमिली में एक नया मेंबर शामिल हो गया है. सनी देओल के घर में उनकी बहू की एंट्री हो गई है जिससे एक्टर और उनकी पूरी फैमिली काफी खुश नजर आ रही हैं. सनी देओल और बॉबी देओल ने तो अपनी नई नवेली बहू को बेटी मान लिया है और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे करण और दृशा की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है जिसके जरिए उन्होंने अपनी बहू को बेटी बताया है और साथ ही कपल को बधाई भी दी है. सनी ने लिखा- ‘आज मुझे एक खूबसूरत बेटी मिल गई है… ऊपर वाले की कृपा तुम दोनों पर बनी रहे बच्चों…’


बॉबी देओल ने दिया आशिर्वाद
वहीं करण देओल की चाचा बॉबी देओल भी अपनी नई नवेली बहू को लेकर कम खुश नहीं हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वे दूल्हा-दुल्हन बने करण और दृशा के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी तान्या देओल और बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में भी बॉबी देओल और उनकी पत्नी कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं.


इन फोटोज को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने अपनी फैमिली में दृशा का वेलकम किया है और कपल को बधाई दी है. उन्होंने लिखा- फैमिली में अब एक बेटी पाकर बहुत खुश हूं….@drishaacharya और @imkarandeol ईश्वर की कृपा तुम दोनों पर बनी रहे. 

18 जून को हुई करण और दृशा की शादी
बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य के साथ शादी कर ली हैं.  मुम्बई के ताज लैंड्स एंड होटल में दोनों ने आर्य समाज रीति रिवाज के साथ सात फेरे ले लिए. इसी होटल में दोनों का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी अरेंज किया गया. दोनों की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Karan Deol Wedding Album: सनी देओल के घर आई बहू, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई बेटे करण की शादी, प्री वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button