शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

Connect News 24

शाहजहांपुर। उमस के बाद बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम को हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई कि अगले 24 घंटे में तेज गति से हवा चलने की संभावना है। बिजली चमकने के साथ बारिश भी हो सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button