बदायूं

Budaun News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 21 Jun 2023 01:43 AM IST

बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव पलिया झंडा में पैर फिसलने से एक युवक तालाब में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव पलिया झंडा निवासी 31 वर्षीय वीरपाल मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह 10 बजे वह खेत पर जा रहे थे, तालाब के पास से गुजरे तभी उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खोजबीन की तो तालाब में उनका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। इस संबंध में एसएचओ ऋषिपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button