बदायूं

Budaun News: सत्ता के बजाय व्यवस्था परिवर्तन पर ध्यान देती है भाजपा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 21 Jun 2023 01:43 AM IST

BJP focuses on system change instead of power

दातागंज बारात घर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा के विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी

दातागंज। मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र का लाभार्थी सम्मेलन नगर के एक बरातघर में आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा के विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सत्ता के बजाय व्यवस्था परिवर्तन को ज्यादा महत्व देती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब केंद्र में सत्ता संभाली थी, तब देश आर्थिक, आंतरिक और वाह्य संकटों से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहस से काम लेते हुए देश को न सिर्फ इन संकटों से उबारा, बल्कि विश्व में अलग पहचान दिलाई। विधायक राजीव सिंह ने कहा कि पूर्व में जो सरकारें रहीं, वे गरीबों के विकास के लिए एक रुपया भेजती थीं, तो मात्र 15 पैसे ही उन्हें मिल पाते थे, लेकिन भाजपा ने सत्ता संभालते ही 35 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। अब लाभार्थी को पूरा पैसा मिलता है। इस मौके पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, बुधपाल सिंह, अतेंद्र विक्रम सिंह, तेजपाल सागर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button