उत्तरप्रदेशबरेली

डेली इनसाइडर का ‘40 लीडर्स, अंडर 40’ कार्यक्रम आज, डॉ. विनय खंडेलवाल बोले- यह एक सकारात्‍मक पहल

Connect News 24

बरेली: उत्‍तर प्रदेश के पहले रीजनल न्‍यूज ऐप डेली इनसाइडर द्वारा बरेली जिले में शनिवार यानी आज ‘40 Leaders, Under 40’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक मंच पर शहर की ऐसी 40 युवा शख्सियतें होंगी, जिन्‍होंने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहराया है। कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

डेली इनसाइडर के ‘40 लीडर्स, अंडर 40’ कार्यक्रम को लेकर खंडेलवाल कॉलेज बरेली के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल भी काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि बरेली में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ है। कहीं न कहीं इस कार्यक्रम से युवाओं में प्रेरणा जागेगी और उनमें अपने कार्य क्षेत्र में और अच्छे से काम करने की भावना जागेगी। डॉ. खंडेलवाल का कहना है कि जो 40 युवा सम्मानित हो रहे हैं, उनकी सक्सेस स्टोरी को देखकर कई लाख युवा इंस्पायर होंगे।

 

डॉ. विनय खंडेलवाल ने कहा, डेली इनसाइडर की ये एक सकारात्मक पहल है। जब कोई व्यक्ति अपने जीवन में काम करता है और उसे प्रोत्साहन मिलता है तो वो दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने कार्य क्षेत्र में काम करता है। उसकी एनर्जी भी डबल हो जाती है। जिन भी युवाओं को यहां सम्मान मिल रहा है, वे सभी आने वाले समय में अपने कार्य क्षेत्र में और बढ़-चढ़कर काम करेंगे। साथ ही अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहित करेंगे।

डेली इनसाइडर के इस 40 लीडर्स, अंडर 40 सम्‍मान समारोह में सत्यम अग्रवाल, साकेत भूषण गुप्तापार्थ गौतमरत्नेश पांडेसनी सिंहहर्षवर्धन वैश्यविनायक राजनध्रुव अग्रवालपारिजात गुप्ताजितेंद्र खटवानीविक्की भरतौलयशवंत सिंहई. केशव मिश्रागौरव मित्तलरोहित खंडेलवालकार्तिक आनंदडॉक्टर जीराज सिंह यादवप्रतीक तनेजाडॉक्टर मोहम्मद आबिद अंसारीमनवीर सेठीकुणाल सिंघलवरुण गुप्ताराघव अग्रवालरजत मेहरोत्रामयूर धीरवानीसलिल बंसलकुलभूषण शर्माअग्रिम गुप्ताडॉ. अर्जुन अग्रवालनंदिता देवयानीअमन अरोड़ाराजेंद्र तिवारीसोनू शर्माप्रणब द्विवेदीप्रदीप सोनकरडॉक्टर कनुप्रिया अग्रवालश्वेता कुमारलवी सिंहअमन सक्सैनानिहाल सिंहसमयून खानदानिश खानशिवांगी खंडेलवालइश्रफील खान राशमीडॉ. सैयद इंतखाब आलम और मयंक शुक्ला आदि सफल युवाओं का सम्मान होना है। कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और कुछ ही समय में कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button