पीलीभीत

Pilibhit News: मां ने डांटा तो नाराज होकर घर से चला गया 12 साल का बेटा, परिजन चिंतित

Connect News 24

12 year old boy missing from bisalpur in pilibhit

अंकित मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के बीसलपुर में मां की डांट से नाराज 12 साल का बेटा बृहस्पतिवार तड़के घर से चला गया। परिजन दिनभर उसकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। इससे परिजन चिंतित हैं। 

रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी रामसिंह मौर्य राजस्थान के जयपुर में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी रेश्मा और तीन बेटे रहते हैं। बताया गया है कि बुधवार शाम रेश्मा ने 12 वर्षीय बेटे अंकित मौर्य को पढ़ाई न करने पर डांट दिया था। इससे अंकित नाराज होकर सोने चला गया। 

छत से कूदकर गया अंकित 

खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। सुबह परिजन जागे तो अंकित घर पर नहीं था। उसके भाई दीपक ने बताया कि अंकित रात में सबके साथ सोया था। दरवाजे का ताला भी नहीं खुला था। अनुमान है कि अंकित छत के रास्ते मकान से नीचे उतरा होगा। 

वह मोबाइल और रुपये भी नहीं ले गया। परिजन दिनभर उसकी खोजबीन में जुट रहे। आस पड़ोस व रिश्तेदारी में हर जगह पता किया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। भाई दीपक ने बताया कि कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button