शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अंधेर नगरी का मंचन करेंगे बाल कलाकार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 23 Jun 2023 01:24 AM IST

Child artist will stage Andher Nagri

नाटक अंधेर नगरी के मंचन की तैयारी में जुटे बाल कलाकार

शाहजहांपुर। फ्रीडम आर्ट्स एकेडमी सोसाइटी की ओर से हास्य एवं व्यंग्य नाटक अंधेर नगरी का मंचन 24 जून को गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस नाटक की खासियत यह है कि इसमें बाल कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।

सोसायटी के अध्यक्ष लालित्य पल्लव कवि ने बताया कि नाटक के लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र तथा निर्देशक अतीक अहमद हैं। नाटक के मंचन को लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। बाल कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसमें तीन साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चे लोगों को गुदगुदाएंगे।

बताया कि नाटक देखने आने वाले दर्शकों को एक नया अनुभव मिलेगा। नाटक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका पूर्व चेयरमैन तनवीर खां और विशिष्ट अतिथि पुवायां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपेंद्र पाल सिंह रहेंगे। सोसाइटी परिवार में उपाध्यक्ष वरुण सिंह, कोषाध्यक्ष शाहीन, सचिव अतीक अहमद, संरक्षक एसएस कॉलेज प्रोफेसर डॉ. प्रभात शुक्ला, संरक्षक सलीम अहमद शामिल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button