शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 23 Jun 2023 01:23 AM IST

Humid heat made people miserable

मौसम : तेज धूप में मुंह ढककर स्कूटी से जाती युवती। संवाद

शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे। हवा नहीं चलने से लोग बेचैन हो गए। अगले 24 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लोग मानसून की राह ताक रहे हैं।

दो दिन बारिश के बाद तेज धूप निकली। हालांकि बाद में बादल छाने से धूप आंख-मिचौली खेलती रही। इस बीच हवा बहुत धीमी चलने और उमस से लोग पसीने से तर-ब-तर हो गए। मौसम विभाग का मानना है कि 25 जून के बाद मानसून की आमद हो सकती है। इससे पहले गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की अधिकता रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बादल छाए रहेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button