Rampur News: व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग, आज देंगे ज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित करने की मांग रखी जाएगी। बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला एंव नगर इकाइयां सभी एक साथ शामिल होकर व्यापारी दिवस घोषित करने के लिए आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि भामाशाह की जयंती वाले दिन को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। ताकि व्यापार हित में कोई कार्य हो सके। इस दौरान उन्होंने रणनीति बनाते हुए सोमवार केे डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन देने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि सभी व्यापारी एकजुट होकर इसके लिए आवाज उठाएं। कहा कि यह आवाज व्यापार हित की है। कहा कि इसके लिए सभी व्यापारी पूरा जोर लगा देंगे। कहा कि सुबह साढ़े 10 बजे से ज्ञापन दिया जाएगा। बताया कि सभी सभी व्यापारी शाकेव शमसी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और वहां से जिला कलक्ट्रेट को सभी व्यापारी जाएंगे।