रामपुर

Rampur News: विवाहिता को तेजाब पिलाकर जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

पटवाई। विवाह के डेढ़ साल बाद पति ने बुलेट गाड़ी व दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी ना होने पर पत्नी को तेजाब पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि डेढ़ साल पूर्व उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर ठाकुरद्वारा के रहने वाले एक यविक के साथ मेरा विवाह हुआ था। पीड़िता ने बताया विवाह में पिता ने 4 लाख रुपये नगद व अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज का सभी सामान दिया था। कुछ दिन बाद पति मुकेश एक बुलेट गाड़ी व दो लाख रुपए की मांग करने लगा। मांग पूरी ना होने पर मारता पीटता था। पीड़िता ने बताया कि 9 जून शाम 8 बजे मुझे घर पर अकेला देख मेरे ससुर शराब के नशे में गंदी नियत से जबरदस्ती कमरे में ले गया। इस बात का विरोध करते हुए मैंने शोर शराबा किया तो बाहर बैठी मेरी ननंद व सास और अन्य लोग आ गए। सास व ननद ने समझाने की कोशिश ना की बल्कि मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने देर रात आए पति को पूरी घटना के बारे में बताया तो उल्टा पति ने मुझे काफी ज्यादा मारा पीटा। पीड़िता ने बताया कि पति और ननंद ने मुझे कमरे में ले जाकर तेजाब पिलाकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। मैंने अपना बचाव किया जिसमें मेरे मुंह पर तेजाब की कुछ बूंदे भी गिरी है। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता घर से बाहर निकली और फोन कर पूरी घटना के बारे में अपने भाई और पिता को बताया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए। परिजन शिकायत लेकर रामपुर पुलिस अधीक्षक पहुंचे जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशानुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर पटवाई पुलिस ने पीड़िता के पति सहित परिवार के 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button