शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: नौ घंटे देरी से आई लोकनायक एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। रविवार को अप लाइन की 15115 छपरा-दिल्ली जंक्शन (लोकनायक एक्सप्रेस) अपने निर्धारित समय से नौ घंटा 10 मिनट की देरी से आई। साथ ही कई अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
लोकनायक एक्सप्रेस के शाहजहांपुर जंक्शन पर आने का समय रात 2:51 बजे है, लेकिन यह ट्रेन रविवार दोपहर 12:00 बजे आई। 15073 टनकपुर-त्रिवेणी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के आने का समय सुबह 10:58 बजे है। वहीं डाउन लाइन की ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12588 गोरखपुर अमरनाथ सुपर फास्ट एक्सप्रेस व 13152 कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा तथा 15910 गुवाहाटी एक्सप्रेस 15 मिनट लेट रही। संवाद

