रामपुर

Rampur News: 23 बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त

Connect News 24

शाहबाद। बाल श्रम रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र भर में छापा मारा। विभाग की ओर से 19 स्थानों पर छापे मारकर 23 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। इस दौरान शाहबाद के विभिन्न होटलों, टायर पंक्चर, पार्ट्स की दुकानों, कपड़े की दुकानों, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंटों पर छापे मारे गए। श्रम विभाग के अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि 19 स्थानों पर छापे मारकर 23 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है। साथ ही 19 सेवायोजक के खिलाफ चालान कर कार्रवाई की गई है। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारी अभिषेक गुप्ता, बाल कल्याण समिति की सुलेखा चौहान, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी शिवम सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट के प्रभारी कृष्ण अवतार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button