रामपुर

Rampur News: सपा नेता आजम खां ने दी बकरीद की मुबारकबाद

Connect News 24

रामपुर। बकरीद का त्योहार सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सपा नेता आजम खां ने लोगों से गले मिलकर और सिवई खिलाकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच मौके पर स्वार से पूर्व विधायक और सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम भी वहां पर आ गए और लोगों के गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

दोपहर करीब तीन बजे के आसपास सपा नेता आजम खां सपा कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उनके इंतजार में पहले से मौजूद लोगों के साथ गले मिले और ईद की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से खैरियत पूछी और लोगों ने सिवइँ खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक के बाद एक जिले भर से लोग उनसे मिलने आते रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर अध्यक्ष आसिम रजा, पूर्व अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, अनीता यादव, अनुराध चौहान, अमरीश पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button