रामपुर

Rampur News: नंदन वन और ग्राम वन से सुधरेगी पर्यावरण की सेहत

Connect News 24

रामपुर। जनपद में इस बार वन महोत्सव (एक से सात जुलाई) के दौरान नंदन वन और ग्राम वन में रोपे जाने वाले पौधे पर्यावरण की सेहत सुधारेंगे। इसके अलावा वन विभाग के साथ जिले के 27 विभाग भी 25 लाख से अधिक पौधे लगाएंगे। शहर में गुलजार बाग के पास नंदन वन बनाया जा रहा है। वहीं जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम वन बनाकर पौधरोपण होगा।

आज से एक सप्ताह तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी है। खास बात यह है इस बार रामपुर शहर के लोगों के लिए नंदन वन बनाया जा रहा है। यह नंदन वन शहर के गुलजार बाग के पास बनाया जा रहा है। जिसमें 4400 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले की 680 ग्राम पंचायतों में ग्राम वन तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव में 500 से 1000 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं आज से 25.65 लाख पौधारोपण के लिए वन विभाग सहित 27 अन्य विभाग जुटेंगे। सर्वाधिक पौधारोपण का काम ग्राम्य विकास, वन विभाग पंचायत, कृषि और राजस्व विभाग करेंगे।

इस बार ग्राम पंचायत वार माइक्रोप्लानिंग करते हुए सबकी योजना-सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पौधारोपण होगा। वन विभाग की नर्सरियों में हरियाली को पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मार्च में ही गड्ढे ख्रोदवा लिए गए थे।। भराव का काम भी पूरा हो गया है। पौधारोपण के दौरान इन गड्ढों को खोला जाएगा, फिर पौधे को उसमें रोपा जाएगा। वहीं अन्य विभाग गड्ढाें को लेकर अभी तक उदासीन नजर आ रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button