बरेली

Bareilly News: सेटेलाइट और सिटी स्टेशन पर बनेंगे अस्थायी वाहन स्टैंड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 01 Jul 2023 02:06 AM IST

बरेली। जाम से राहत देने के लिए अस्थायी तौर पर शहर में 20 स्थानों पर स्टैंड बनाए जाएंगे। आने वाले दिनों में सिटी स्टेशन, सेटेलाइट, जंक्शन, चौपुला पुल, श्यामगंज पुल, मिनी बाईपास, किला, डेलापीर, बैरियर टू, डोहरा रोड, बीसलपुर चौराहे पर वाहनों के लिए अस्थायी स्टैंड बनाए जाएंगे। हालांकि, स्टैंड के नाम पर कोई निर्माण नहीं होगा। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह के बीच बैठक हुई। इसमें एसपी ट्रैफिक ने सड़क के किनारे वाहनों के लिए स्टैंड बनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। अधिशासी अभियंता ने कहा कि सड़कों के किनारे स्टैंड के लिए निर्माण तो नहीं हो सकता, क्योंकि सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। अस्थायी तौर पर सड़कों के किनारे कुछ स्थान चिह्नित कर दिए जाएंगे ताकि जाम न लगने पाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button