शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी के नेता महक सिंह पर कार्रवाई की मांग, करणी सेना ने दिया ज्ञापन

Connect News 24

Karni Sena demands action against Bhim Army leader Mehak Singh

करणी सेना ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के बाद क्षत्रिय समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। शाहजहांपुर के मिर्जापुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तोमर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें महक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। 

रविवार दोपहर करीब दो बजे करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि हरिद्वार कलेक्ट्रेट में महक सिंह ने अपने लगभग 50 साथियों के साथ धार्मिक मूलवंशीय वक्तव्य में क्षत्रिय समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध

वीडियो में विभिन्न समुदायों एवं जातियों को धमकाते हुए समाज में जहर घोलने से क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाज के लोगों में आक्रोश है। ऐसी स्थिति में आरोपी महक सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, वीरेश सिंह, सत्यम ठाकुर, विजय प्रताप सिंह, मोहित सिंह, सुधांशु अवस्थी, सुमित चंदेल, विवेक ठाकुर, दीपू सिंह, कन्हैया सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button