बदायूं

Budaun News: पुलिस व पालिका कर्मियों ने फुटपाथ खाली करवाए

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 02 Jul 2023 01:22 AM IST

उझानी (बदायूं)। कांवड़ियों के रूट को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस और पालिकाकर्मियों ने शनिवार दोपहर मुख्य बाजार के फुटपाथ को खाली कराया। वहां से ठेला-खोमचा वालों को हटवा दिया। साथ ही सड़क किनारे बालू और बजरी डालने वालों को अगले दिन तक खुद ही सामान हटा लेने का अल्टीमेटम दिया गया है।

पुलिस और पालिका कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कछला गंगा घाट पर एडीजी और मंडलायुक्त के पहुंचने से पहले शुरू की। बदायूं मोड स्थित कल्याण सिंह चौक से सब्जी मंडी तक रास्ते में जहां भी ठेला-खोमचा वाले नजर आए, उन्हें फुटपाथ से पीछे हटा दिया गया। फल विक्रेताओं से भी कहा गया है कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान फुटपाथ पर सामान नहीं रखें। घंटाघर चौराहे से कश्यप पुलिया तक बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रविवार को हो सकती है।

पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि कांवड़ियों के रूट पर जहां भी भवन निर्माण सामग्री के कारोबारियों ने बजरी और बालू के ढेर लगा रखे हैं, उन्हें रविवार शाम तक हटा लेने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी किसी ने बालू और बजरी नहीं हटाई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले पुलिस और पालिका प्रशासन ने अस्थायी अतिक्रमण हटा देने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन बाजार में अतिक्रमण का माहौल बना हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button