शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को परिजनों ने पीटा

Connect News 24

फुसलाकर बच्ची को अपने घर ले गया था एक व्यक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर (शाहजहांपुर)। पांच साल की बच्ची से एक दिव्यांग ने दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजनों ने आरोपी को पीट दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाले अनुसूचित जाति के परिवार की पांच साल की बच्ची को शुक्रवार दोपहर दिव्यांग राजकुमार फुसलाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर पिता तलाशता हुआ मौके पर पहुंचा तो बेटी को रोता देखकर सन्न रह गया। जानकारी पाकर उसने आरोपी की जमकर पिटाई की। पहले इस मामले में समझौते की कोशिश की गई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां की ओर से राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ तिलहर प्रियांक जैन ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। स्थिति सामान्य है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button