बदायूं

Budaun News: 24 रन से जीतकर बेहटा दिल्ली टाइगर की टीम फाइनल में पहुंची

Connect News 24

Behta Delhi Tiger's team reached the final after winning by 24 runs

रिंकू मौर्य को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते आयोजक

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दिल्ली टाइगर और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें बेहटा दिल्ली टाइगर ने बेहटा चैलेंजर्स को 24 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बेहटा दिल्ली टाइगर टीम के कप्तान राजा वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 94 रन का स्कोर बनाया। बेहटा चैलेंजर्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए डब्लू ठाकुर और ध्रुव वार्ष्णेय ने एक-एक विकेट लिया।

इसके बाद 95 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई। बेहटा दिल्ली टाइगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेरा और अमित ने दो-दो, अभय ने एक, रिंकू मौर्य ने महत्वपूर्ण तीन विकेट लिए। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रिंकू मौर्य को आखिरी ओवर में तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस दौरान सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, ठाकुरदास, समोद पुरी, सुमित गुप्ता, यीशु मिश्रा, ओम वार्ष्णेय, शोभित पुरी, कुलदीप पुरी, शिवम गुप्ता, मोनू पुरी, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button