बदायूं

Budaun News: सुबह और दोपहर में हुई बारिश, धूप निकलने से बढ़ी उमस

Connect News 24

It rained in the morning and afternoon, humidity increased due to sunshine

धूप में छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद

बदायूं। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन इसके बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई और लोग पसीना-पसीना हो गए। वहीं, दोपहर के समय भी करीब 15 मिनट के बारिश होती रही है। उसके बाद फिर से तेज धूप निकल आई।

पिछले तीन-चार दिन से रोजाना बारिश हो रही है। रविवार तड़के करीब आधा घंटा बारिश हुई। उसके बाद में मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। पूर्वाह्न के समय फिर से बादल छा गए उसके बाद में 15 मिनट तक हल्की से बूंदाबांदी हुई। दोपहर दो बजे करीब धूप निकलने के साथ बारिश हुई। इसके बाद धूप व उमस से लोग परेशान हो गए।

सड़क पर फैली रही कीचड़

शनिवार को शहर में बारिश से सड़कोें पर जलभराव हो गया था। इससे रविवार को सड़कों से जलभराव कम हो और सड़क पर कीचड़ पसर गई। इसकी वजह से लोगाें को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। कीचड़ की वजह से छह सड़का से शिवमंदिर के पास आवास विकास निवासी श्याम सुंदर स्कूटी से फिसल गए, जिससे वह चोटिल हो गए।

मंडी के पास ककराला रोड पर भरा पानी

मंडी समिति के पास जहां पर जलभराव होता था। वहां करीब 900 मीटर का रोड लोक निर्माण विभाग की तरफ से सीसी करवा दिया। इससे वहां पर जलभराव से निजात मिली, लेकिन उससे सटे रोड को सही नहीं किया। वहां पर जलभराव होना शुरू हो गया है। ऐसे में ककराला व मंडी समिति, इफको केंद्र को आने व जाने वाले लोगों को जलभराव से होकर निकलना पड़ रहा है।

धूप में छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद

धूप में छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद

धूप में छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद

धूप में छाता लगाकर जाता व्यक्ति। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button