शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चाचा की हत्या करने के आरोपी तीनों भतीजे गिरफ्तार, चौथा फरार

Connect News 24

All three nephews arrested for killing uncle, fourth absconding

सिंधौली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भतीजे।

शाहजहांपुर/सिंधौली। थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव निवासी रामचंद्र (70) की जमीन कब्जाने की कोशिश को लेकर हुए विवाद में रविवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी तीनों भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

रविवार की रात रामचंद्र का घर के पास खाली पड़ी जमीन पर मोपेड खड़ी करने को लेकर भतीजे पंकज से विवाद हो गया था। इसके बाद भतीजे हमलावर हो गए। लाठी-डंडों से रामचंद्र व उनके बेटे प्रदीप व बहू रानी को पीटा। सिंधौली पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां रामचंद्र की मौत हो गई।

मृतक के बेटे प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाई मुन्ना लाल, प्रकाश, करन व पंकज के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह व उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने सोमवार की रात मुन्ना, प्रकाश व करन को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि पंकज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

रामचंद्र खेतीबाड़ी करते थे। उनका बेटा प्रदीप पशु सहायक के पद पर कार्यरत है, जबकि एक बेटा फौज में है। रामचंद्र ने मकान बनवाया था। तभी से उसके भतीजे नाराज थे। उसने घर के बाहर थोड़ी जमीन छोड़ी थी। जिस पर भतीजे कब्जा करना चाहते थे। जबरिया कब्जा करने के लिए मोपेड खड़ा करना शुरू कर दी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button