शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: परामर्श केंद्र ने कराई तीन दंपतियों में सुलह

Connect News 24

शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस स्थित महिला परामर्श केंद्र ने मंगलवार को तीन परिवारों को टूटने से बचा लिया। दंपती ने गिले-शिकवे दूर कर साथ रहने की सहमति दे दी। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला भी पहनाई।

केंद्र की प्रभारी वंदना सिंह ने तीन फाइलों पर सुनवाई की। थाना सदर बाजार के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी पुष्पा का पति भास्कर से मतभेद हो गया था। इनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था। इसी तरह सेहरामऊ दक्षिणी के दाउदपुर निवासी खुशबू व उनके पति थाना कांट के शमशेरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह के बीच मनमुटाव हो गया था।

तीसरी फाइल तिलहर के खलील कटरा निवासी कोमल व हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव मौलागंज निवासी विपिन की आई थी। तीनों मामलों की सुनवाई की गई। इंस्पेक्टर वंदना सिंह, मुख्य आरक्षी श्वेता सिंह, लक्ष्मी चौहान, कांस्टेबल सौरभ द्वारा दोनों परिवार के पक्षों के मतभेदों को सुनकर समझौता कराया। दंपती गिले-शिकवे भूलकर आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button