शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डॉक्टर को मिली सुरक्षा, सुपारी किलर की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमें गठित

Connect News 24

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रज बिहार कॉलोनी निवासी डाॅ.सोमशेखर दीक्षित को मारने के लिए 80 लाख की सुपारी दिए जाने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर की गुजारिश पर पुलिस ने सुरक्षा को उपलब्ध करा दिया। दूसरी ओर पुलिस राजन शर्मा का रिकार्ड खंगाल रही है। आरोपी की तलाश के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया है।

तीन जुलाई को डॉ.सोमशेखर दीक्षित अपनी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी एक युवक ने आकर उनसे फोन पर बातचीत कराई थी। फोन में दूसरी ओर से बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राजन शर्मा बताते हुए डॉक्टर को मारने के लिए 80 लाख की सुपारी दिए जाने की बात कही थी। उसने कहा कि एक बार डॉक्टर ने उसकी जान बचाई थी, इस वजह से वह उन्हें मारना नहीं चाहता है। वह उन्हें सुपारी देने वाले का नाम बताना चाहता है। डॉ.सोमशेखर ने मामले में चौक कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि चौक कोतवाली से डॉक्टर को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। दूसरी ओर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमाें को लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं। पुलिस राजन शर्मा नाम का रिकार्ड भी खंगाल रही है,जिससे उसका स्थानीय कनेक्शन पता लगाया जा सके।

मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें को जुटाया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button