बरेली

एसटीएफ ने पकड़ा ठगों का गैंग: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच देकर करते थे ठगी, बरेली से छह जालसाज गिरफ्तार

Connect News 24

up stf caught gang of thugs in bareilly

ठगी के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सस्ते हॉलिडे पैकेज देकर ठगी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के छह सदस्यों को एसटीएफ लखनऊ की साइबर सेल ने बारादरी थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। ये बड़े लोगों के नंबर जुटाकर उन्हें होटल बुलाकर फ्री लंच व डिनर कराते थे, फिर लोगों को सस्ते हॉलिडे पैकेज का झांसा देकर एडवांस रकम लेकर खिसक जाते थे। महिला डायरेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है।

लखनऊ एसटीएफ को काफी समय से ठगी करने वाले गिरोह के बारे में सूचनाएं मिल रही थी। एसटीएफ की साइबर सेल भी ठगों की तलाश में थी। इस बीच सूचना मिली कि ठगी करने वाला गिरोह बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के होटल स्काई लार्क में ठगी के मकसद से ठहरा है। 

ये भी पढ़ें- शौहर ने तीसरी बीवी का गला काटा: पांच बच्चों की मां से किया था निकाह, पहले दी खुशी… फिर खौफनाक मौत

टीम ने बरेली एसटीएफ व बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के साथ छापा मारकर ठग गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कूटरचित दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुए हैं। बारादरी थाने में गिरोह के गिरफ्तार छह सदस्यों पर एसटीएफ लखनऊ के एसआई पंकज कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button