शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले पोल पर लपेटी पॉलीथिन, ट्रांसफार्मर किए कवर

Connect News 24

Polythene wrapped on the pole falling on the route of Kanwar Yatra, transformer covered

कांवड़ यात्रा के रोड पर पोल में पॉलिथीन लपेटता कर्मचारी। विज्ञ​प्ति

शाहजहांपुर। सावन माह के पहले सोमवार को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों के रूट पर पड़ने वाले ट्रांसफार्मर और सभी पोल चिह्नित किए गए थे। शुक्रवार को कर्मचारियों ने सभी पोल पॉलीथिन से कवर करा दिए। साथ ही ट्रांसफार्मर की जाली पर पॉलीथिन डलवा दी।

सावन के महीने में शहर के कई रूटों से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। संकरे रास्तों से कांवड़ियों के गुजरने के साथ ही बिजली के पोल भी लगे हैं। बारिश में बिजली के पोल में करंट उतरने की संभावना को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर काम शुरू कराया गया। निगम के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के रूट पर बिजली पोल के निचले हिस्से में पॉलीथिन लपेटवा दी है, वहीं ट्रांसफार्मर की जाली को काली पॉलीथिन डालकर कांवड़ यात्रियों को खतरे के प्रति सचेत किया गया। अधिकारियों के अनुसार, लगभग सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button