Shahjahanpur News: बारिश से बिजली नेटवर्क लड़खड़ाया
शाहजहांपुर। लगातार रुक-रुककर बरसात होने के कारण बिजली नेटवर्क लड़खड़ा गया है। शहर में ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं मीरानपुर कटरा में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं कांट में भी लोकल फाल्ट के चलते लोगों को छह घंटे से सप्लाई नहीं मिल पाई है।
मिर्जापुर। क्षेत्र में बिजली न आने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे बिजली गई। 18 घंटे के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। जिम्मेदार बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के मोबाइल भी बंद हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली सप्लाई देने की घोषणा कर रहे हैं। किंतु विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी के चलते भीषण गर्मी में 18-18 घंटे बिजली गायब रहती है। उपभोक्ता अंकुश गुप्ता,अखिलेश गुप्ता,आर्येंद्र गुप्ता, अभिषेक पांडेय आदि ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विद्युत अधिकारियों से मांग की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार शेड्यूल के अनुसार बिजली दिलाई जाए।