शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल खोलने की मांग कर रहे अनशनकारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा

Connect News 24

The health of the hunger strikers demanding the opening of the Kolaghat bridge deteriorated

आमरण अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉ. आर्येंद्र सिंह। संवाद

मिर्जापुर। कोलाघाट पुल सभी वाहनों के लिए खोलने की मांग को लेकर चल रहे अनशन कर रहे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव तारा यादव ने भी आंदोलन में भाग लेकर समर्थन दिया है।

बारिश में भी अनशनकारी भूख हड़ताल पर दूसरे दिन भी डटे हुए हैं। अनशनकारी स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने और भूख हड़ताल समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर, रामदास राठौर, ओमपाल सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, रवीशपाल सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, अधिवक्ता सूरजपाल सिंह यादव, दीपक नन्दवंशी, भाकियू जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, मोहित शर्मा, चंद्रपाल सिंह, रमेश कुशवाहा, किशनपाल गौतम और अक्षय सिंह परमार अनशन कर रहे हैं।

शुक्रवार को पार्वती वर्मा भी अनशन में शामिल हो गईं। एसडीएम दशरथ कुमार ने अनशनकारियों को समझाते हुए कहा कि पुल की जांच रिपोर्ट में पुल वाहनों के चलने योग्य नहीं बताया गया है। ऐसी स्थिति में भूख हड़ताल किया जाना उचित नहीं है। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर ने कहा कि जांच रिपोर्ट पुल ध्वस्त होने के नौ दिन बाद ही आ गई थी। फिर पुल की मरम्मत में सरकार ने साढ़े छह करोड़ रुपये सरकारी खजाने से क्यों खर्च कर दिए? सीओ अजय कुमार राय के भी समझाने पर भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी ने कहा कि अब हल्के चार पहिया वाहनों के चलाने की अनुमति दिए जाने में भी गुमराह किया जा रहा है।

डॉ. आर्येंद्र सिंह ने बताया कि अनशनकारी जिला पंचायत सदस्य रामदास राठौर, धर्मेंद्र यादव व कलान नगर पंचायत के सभासद दीपक नंदवंशी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराने की आवश्यकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button