मनोरंजन

शशि कपूर पर जानबूझकर बार-बार गिरती थी यह एक्ट्रेस, मामला जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Connect News 24

Aruna Irani in The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड की मशहूर वैंप की बात हो और अरुणा ईरानी का जिक्र न हो, ऐसा होना नामुमकिन है. उन्होंने तमाम फिल्मों में काम करके काफी नाम कमाया. बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ अरुणा डांस में भी बेहद माहिर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह एक सुपरस्टार पर बार-बार गिर रही थीं. आइए आपको उस किस्से से रूबरू कराते हैं…

अरुणा ईरानी से जुड़ा है यह किस्सा

जब किसी फिल्म की शूटिंग होती है तो उस दौरान सेलेब्स अपने को-स्टार के साथ जमकर मस्ती करते हैं. दरअसल, एक्टिंग के दौरान काफी प्रेशर होता है, जिससे निपटने के लिए कई बार सेट पर ऐसी हरकतें हो जाती हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाती हैं. ऐसा ही एक किस्सा अरुणा ईरानी ने द कपिल शर्मा शो के दौरान सुनाया था. उन्होंने उस सुपरस्टार का नाम भी बताया था, जिन्हें वह काफी ज्यादा पसंद करती थीं. 

कपिल शर्मा शो में खोला था राज

कुछ समय पहले अरुणा ईरानी ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की थी. उस दौरान उन्होंने कई राज खोले थे. साथ ही, एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया था. दरअसल, शो के दौरान अरुणा से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी किसी के साथ फ्लर्ट किया है. इसके जवाब में अरुणा ईरानी ने बताया था कि उन्हें शशि कपूर काफी ज्यादा पसंद थे. उन्होंने फिल्म ‘फकीरा’ की शूटिंग के दौरान का किस्सा भी सुनाया था. दरअसल, फिल्म के एक शूट के दौरान अरुणा ईरानी को शशि कपूर के गले लगना था. 

अरुणा ने दिए थे कई टेक

अरुणा ईरानी ने बताया था कि शशि कपूर के गले लगने वाला सीन एक ही बार में कंप्लीट हो गया था. डायरेक्टर ने भी सीन ओके कर दिया था, लेकिन वह उस सीन का एक और टेक करना चाहती थीं. शशि कपूर ने उस दौरान पूछा था कि सीन ओके है तो आप टेक क्यों करना चाहती हैं? इस पर अरुणा ईरानी ने बेबाकी से कहा था कि आपको भी जो सीन पसंद आता है, उसमें बार-बार टेक लेते हैं. मुझे भी ऐसा मौका मिलना चाहिए. अरुणा ईरानी की यह बात सुनकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे.

Lust Stories 2 में तमन्ना भाटिया के इंटीमेट सीन पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया जवाब, ‘मैं सीरियल किलर बनती तब भी यही कहते?’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button