Schools

Rajasthan Pre D.El.Ed के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देना होगा इतना शुल्क, चेक करें नोटिस

Connect News 24

Rajasthan Pre D.El.Ed 2023 Registration 2023 To Begin Tomorrow: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 10 जुलाई 2023 दिन सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. ये भी जान लें कि इस एग्जाम के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा – panjiyakpredeled.in. ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

ये है आवेदन करने की लास्ट डेट

ऑफिशियल शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जुलाई 2023 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. इसके साथ ही फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 30 जुलाई ही है. इस डेट के पहले फॉर्म भी भर दें और फीस भी जमा कर दें.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइठट पर जाएं यानी in पर.
  • यहां होमपेज पर Rajasthan Pre D.El.Ed Examination 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो पेज खुले उस पर खुद को रजिस्टर करें.
  • अब अपने लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • ऐसा करने के बाद जो पेज खुले उस पर एप्लीकेशन भरें और फीस का पेमेंट कर दें.
  • अब फॉर्म सबमिट कर दें और पेज डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद हार्डकॉपी निकाल लें, ये आगे आपके काम आ सकती है.

देना होगा इतना शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए शुल्क इस प्रकार है. एक पेपर के लिए शुल्क 450 रुपये है और दो पेपरों के लिए शुल्क 500 रुपये है. फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या किसी भी दूसरे ऑनलाइन मोड से जमा की जा सकती है. अन्य डिटेल वेबसाइट पर देखें.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: RSMSSB बीस हजार से ज्यादा पैरामेडिकल और नर्सिंग पद पर करेगा भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button