बदायूं

Budaun News: दोपहर बाद छाए घने बादल शाम को बरसे

Connect News 24

सुबह से चलता रहा सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सुबह से सूरज और बादलों के बीच में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन में करीब दो बजे घने काले बादल छा गए। करीब आधा घंटा छाने के बाद बिना बरसे चले गए और तेज धूप निकल आई, हालांकि बाद में शाम को तेज बारिश हुई।

जिले में पिछले कई दिनों से मानसून सक्रिय है। ऐसे में जिले में रोजाना बारिश हो रही है, हालांकि कभी शहर तो कभी देहात में जमकर मेघा बरस रहे हैं। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली हैं, वहीं जलभराव के कारण दिक्कत भी आ रही है। ऐसे में लोगाें को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हालात देहात क्षेत्र के भी हैं।

प्रशासन की ओर से भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बरेली, पीलीभीत में बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। साथ ही शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर भी तेज बारिश हो सकती है।

बारिश में इतना बातों का रखें ध्यान

-घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।

-सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।

-कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट के सामने झुकें नहीं

-विद्युत/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।

-तुरंत जलस्रोतों से बाहर निकलें।

-उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।

-वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं

जिलास्तर पर खोला बाढ़ कंट्रोल रूम

बदायूं। जिले में बह रही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बाढ़ / अतिवृष्टि की आपदा के दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ कंट्रोल रूम एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में खोला है। जिसका नंबर 05832-266052 व मोबाइल नंबर 7505389289 है। शासन के निर्देशानुसार आपदा से प्रभावित परिवारों को जांचोपरांत नियमानुसार 24 घंटे में सहायता राशि का वितरण किया जा जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button