बदायूं

Budaun News: खतरे के निशान के पास बह रही गंगा

Connect News 24

उसहैत, उसावां, सहसवान क्षेत्र के तीन तटबंध अति संवेदनशील घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। लगातार दो दिनों से गंगा के जलस्तर में कमी आई है, हालांकि गंगा नदी अब भी खतरे के निशान के पास बह रही है। इससे उसहैत, उसावां, सहसवान क्षेत्र के तीनाें तटबंधों को अति संवेदनशील घोषित किया है। साथ ही बाढ़ चौकियाें को भी अलर्ट किया गया है, क्योंकि जिले में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में जलस्तर भी बढ़ सकता है।

सोमवार को गंगा में हरिद्वार से 92063, बिजनौर से 54896 और नरौरा बैराज से 14345 क्यूसेक तो रविवार को हरिद्वार से 78321, बिजनौर से 40358, नरौरा बैराज से 31900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच हो रहे कटान के चलते उसावां, गंगा-महावा और उसहैत बांध पर सुरक्षा बाढ़ दी गई है। यह तीनों तटबंध संवेदनशील श्रेणी में है।

कटान और जलस्तर बढ़ने पर संभावित कटान वाले स्थानों पर बालू की बोरियां लगाने का काम भी किया जा रहा है। बाढ़ खंड के एई नेशपाल ने बताया कि सभी तटबंध सुरक्षा है। सभी बाढ़ चौकियाें को अलर्ट किया गया है, ताकि गांव की पल-पल की जानकारी साझा की जा सके। वहीं रविवार की अपेक्षा सोमवार को रामगंगा के जलस्तर में कमी आयी है। सोमवार को रामगंगा का जल स्तर 160.09 था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button