रामपुर

Rampur UP : अब बिलासपुर में नहीं रुकेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस, कम यात्रियों के कारण रेलवे ने दिखाई ‘लाल झंडी’

Connect News 24

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने काठगोदाम देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस का बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से खत्म कर दिया है। जबकि, व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों ने रेलवे बोर्ड से छह माह का ठहराव और कराए जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मांग पर रेलवे बोर्ड ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 25 अक्तूबर 2022 को शुरू किया था। रेलवे बोर्ड ने ठहराव के दौरान यह शर्त रखी थी कि अगर छह माह में ट्रेन के ठहराव पर यात्रियों की उपयोगिता अधिक पाई गई तो ट्रेन को आगामी समय के लिए ठहराव का समय और बढ़ाया जाएगा, अन्यथा ट्रेन के ठहराव को छह माह के पश्चात खत्म कर दिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर ने पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि काठगोदाम देहरादून गाड़ी संख्या 12092 /12091 का ठहराव छह माह के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिया गया था। यात्री उपयोगिता अत्यधिक कम होने के कारण उक्त गाड़ी के ठहराव का विस्तार अब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नहीं किया जाएगा। 25 अप्रैल से ट्रेन का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बंद हो गया है।

ट्रेन का ठहराव बंद होने की वजह से स्थानीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उक्त के संदर्भ में व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, जिला महामंत्री हरवंश सिंह तनेजा ने बताया कि स्थानीय जनता व व्यापारियों की मांग पर वह रेलवे बोर्ड से अपील करते हैं कि ट्रेन का ठहराव छह माह के लिए और कर दिया जाए। इसके पीछे उन्होंने तर्क देते हुए यह भी कहा कि जब ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ था तब सर्दी का मौसम था।

सर्दी के मौसम में बहुत कम लोगों का हरिद्वार देहरादून आदि आना जाना था। लेकिन, अब मौसम गर्मी का होने की वजह से लोगों ने हरिद्वार आदि स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है, ऐसे में रेलवे बोर्ड एक बार छह माह के लिए ट्रेन का ठहराव जनहित में कराना चाहिए। ऐसे में यहां की जनता ट्रेन ठहराव की उपयोगिता को बढ़ाने का प्रयास करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button