रामपुर

Rampur News: शहर से देहात तक दुकानों पर बिक रहा है तेजाब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 28 Apr 2023 02:22 AM IST

रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पास छात्रा पर एसिड अटैक से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भी कर लिया है, लेकिन जनपद में शहर से देहात तक दुकानों पर धड़ल्ले से तेजाब की बिक्री की जा रही है। मानकों की बात करें तो तेजाब की बिक्री के लिए अग्निशमन विभाग से लाइसेंस लेने का प्रावधान है।

जनपद में शहर से देहात तक धड़ल्ले से दुकानों पर तेजाब की बिक्री की जा रही है। अधिकारी इस ओर से आंख मूंदकर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को छात्रा पर हुए तेजाबी हमले से हर कोई सकते में है। सवाल यह उठता है कि युवक तेजाब कहां से लेकर आए थे। हालांकि पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा कि युवकों ने तेजाब कहां से खरीदा था। उधर, दुकानों पर तेजाब बेचने वाले मानकों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। तेजाब की बिक्री के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी और लाइसेंस लेना पड़ता है इसके बाद ही कोई दुकानदार तेजाब की बिक्री कर सकता है। इतना ही नहीं तेजाब की बिक्री के लिए जगह, कितने लीटर तेजाब रख सकते हैं आदि की एनओसी लेने के बाद ही दुकान पर तेजाब की बिक्री की जा सकती है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकित मित्तल ने बताया कि जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, अगर कोई बिना लाइसेंस के तेजाब की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button