बदायूं
Budaun News: बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 8.38 लाख राजस्व वसूली

बिसौली में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ चलाया अभियान।
बिसौली। पावर कॉरपोरेशन ने नगर में बुधवार को बकायेदारों व बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत 144 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 8.38 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। अधिशासी अभियंता रामलाल के नेतृत्व में टीम ने नगर की बद्रीप्रसाद काॅलोनी में घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान 144 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर एसडीओ रामगोपाल राठौर, मनीष यादव, जेई मियां कुरैशी, संजीव वार्ष्णेय, मनोज भारद्वाज, अभिषेक, मुवीन खान, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


