रामपुर

Rampur News: दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर बीडीसी सदस्य को दबोचा

Connect News 24

रामपुर। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के नगरिया कला गांव में छापा मारा। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित क्षेत्र पंचायत सदस्य विशाल जौहरी पुत्र अखिलेश जौहरी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।बुधवार की शाम दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने की उपनिरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम स्थानीय कोतवाली पहुंची। उन्होंने कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार से मुलाकात की l बताया कि उनके थाने में एक धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुनीता द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त रिपोर्ट से संबंधित एक आरोपी की लोकेशन फोन के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर की आ रही है।

स्थानीय पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस की टीम ने शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ला आनंद नगर में घेराबंदी कर आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य विशाल जौहरी को दबोच लिया। इससे पहले की मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते कि पुलिस की टीम के आरोपी को लेकर दिल्ली चली गई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिजन मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और क्षेत्र पंचायत सदस्य को कुछ लोगों द्वारा उठाकर ले जाने की शिकायत की । कोतवाली पुलिस ने परिजनों को बताया कि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने की पुलिस एक मुकदमे के संबंध में उन्हें ले गई है। इसके बाद परिजन दिल्ली चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button