Schoolsउत्तरप्रदेशकासगंजगाज़ीपुरपीलीभीतबदायूंबरेलीबहराइचबिजनौरमुरादाबादरामपुररायबरेलीलखनऊशाहजहाँपुरसम्भल (भीम नगर)हापुड़

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शानदार प्लेसमेंट और भरोसेमंद पहचान के साथ नई ऊँचाइयों पर के0सी0एम0टी0

25 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, संतुष्ट एलुमनाई और करियर-केंद्रित शिक्षा ने बढ़ाई प्रतिष्ठा

Connect News 24

      

25 वर्षों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मना रहा के0सी0एम0टी0 आज विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और करियर निर्माण का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। संस्थान ने शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित की है। हाल के प्लेसमेंट अवसरों में विद्यार्थियों को 6 लाख से 9 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक प्राप्त होने से संस्थान की साख और मजबूत हुई है।केसीएमटी में बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 ,एम0बी0ए0,एम0सी0ए0 , बी0कॉम0,बी0एस0सी0 बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बी0एड0.एम0एड0, डी0एल0एड0 सहित कई रोजगार-केंद्रित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए कॉलेज का कॉरपोरेट रिसोर्स सेन्टर विशेष भूमिका निभा रहा है। यहाँ इंटरव्यू तैयारी, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, व्यक्तित्व विकास, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग और प्रोफेशनल स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाता है।संजना अग्रवाल, कॉरपोरेट रिसोर्स सेन्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को व्यावहारिक सीख और कॉर्पोरेट वातावरण की समझ देने पर विशेष बल देता है। महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ0अमरेश कुमार के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार अवसरों के बेहतर समन्वय पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। वहीं महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खण्डेलवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को सक्षम, आत्मविश्वासी और करियर के लिए तैयार बनाना संस्थान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। एक्सेंचर, टेक महिंद्रा, जेनपैक्ट, एचसीएल, इन्फोसिस, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक जैसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में विद्यार्थियों को अवसर मिलने से एलुमनाई संतुष्टि और संस्थान की सकारात्मक छवि लगातार मजबूत हो रही है।

         


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button