बदायूं

Budaun News: महिला को झांसे में लेकर सोने के टॉप्स उतरवाए

Connect News 24

उझानी। नगर निवासी महिला को दो उचक्कों ने ठग लिया। उचक्के उसके सोने के टॉप्स समेत एक हजार रुपये समेट कर खिसक गए।

श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी अनीता पत्नी ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली आकर पुलिस से शिकायत की। बताया कि बुधवार दोपहर वह भारतीय स्टेट बैंक में रुपये जमा करने को घर से निकली। बैंक के पास ही उसे दो युवक मिले। दोनों उसे रोककर घरेलू बातें करने लगे।

दोनों युवकों ने अनीता को झांसे में ले लिया। झांसे में आकर अनीता ने अपने कानों से सोने के टॉप्स और एक हजार रुपये के अलावा पासबुक उन्हें दे दिए। दोनों युवकों के खिसक जाने के बाद अनीता को ठगी का अहसास हुआ। शाम तक वह अपने परिजनों के साथ खोजबीन भी करती रही पर वे नहीं मिले। पुलिस शिकायत के आधार पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button