रामपुर

Rampur News: कोरोना पॉजिटिव निकली सैदनगर की युवती

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 28 Apr 2023 02:25 AM IST

रामपुर। सैदनगर की एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। टेस्ट कराने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना के लक्षण निकले हैं। चिकित्सकों ने उसको जरूरी दवाएं देकर क्वारंटीन करा दिया है।

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। खांसी, जुकाम और सिर भारी होने पर लोग संदेह में जांच कराने के लिए लैब में आ रहे हैं। रोजाना की जांचों में एक-दो मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को फिर सैदनगर की एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। बताया जा रहा है कि लक्षण दिखने पर उसने जांच करायी थी, जिसमें वह पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य विभाग ने उसको तुरंत जरूरी दवाएं उपलब्ध कराकर होम आईसोलेट करवा दिया है। हालांकि जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या घटकर पांच रह गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button