रामपुर

Rampur News: करंट की चपेट में आने से दो झुलसे, रेफर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Fri, 28 Apr 2023 02:26 AM IST

शाहबाद। तहसील क्षेत्र के पेगूपुरा गांव निवासी नबी हुसैन के घर का निर्माण चल रहा था। देर शाम को निर्माण के दौरान जब सरिया ऊपर को उठाया तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गया। इसके बाद सरिए में करंट उतर आया और नबी हुसैन को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार मचने पर आनन-फानन में घायल को सीएचसी शाहबाद लाया गया। जिसके बाद प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। तो वहीं दूसरी ओर रायपुर गांव निवासी मनवीर भी घर की मोटर को ठीक कर रहे थे। ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मनवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button