शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एक किलो अफीम के साथ तस्करी का आरोपी पकड़ा

Connect News 24

्काट। थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक किलो अफीम के साथ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलापुर नबीपुर से युवक को पकड़ा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस टीम ने कांट के मोहल्ला तकिया निवासी फैजान को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के आरोपी फैजान को वर्ष 2020 में दो किलो अफीम के साथ कांट पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

भाई और चाचा तक तस्करी में संलिप्त

पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी के सगे भाई फुरकान को जैतीपुर पुलिस ने 20 दिन पहले एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था। उसका फुफेरा भाई पहाड़ी निवासी मोहल्ला तकिया थाना कांट भी तस्करी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उसका चाचा अन्नू भोपाल की जेल में बंद है।

एक किलो अफीम से तीन किलो बनाकर बेचते थे

जलालाबाद के तस्कर से फैजान अफीम खरीदता था। उसके तार झारखंड के तस्करों से जुड़े हैं। 90 हजार रुपये किलो अफीम खरीदकर लाने के बाद मिलावट कर तीन किलो बनाकर उत्तराखंड, दिल्ली व हरियाणा के गिरोह को बेच देते थे। पकड़े जाने पर आरोपी एक-दूसरे की पैरवी कर जमानत करा लेते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button