बदायूं

Budaun News: शिक्षक, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता बनाएंगे भारत को विश्वगुरु

Connect News 24

Teachers, writers and social workers will make India a world leader

स्काउट भवन में आयोजित कार्यक्रम में बैठे अतिथी।

कार्यक्रम में कई राज्यों से आए 125 शिक्षकों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जनदृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) की ओर से शिक्षक स्व. संतपाल सिंह राठौड़ की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर कई राज्यों से आए उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता भारत को विश्वगुरु बनाने में सहायक होंगे।

स्काउट भवन में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद रामबहादुर पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह व सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे। समारोह में दीप्ति सक्सेना को भारतीय हिंदी सेवी सम्मान, स्मिता ठाकुर को नारी शक्ति सम्मान, रामनारायण मेहर को प्रकृति प्रहरी सम्मान समेत भारत के कई राज्यों से आए 125 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षकों के सम्मानित होने से निश्चित रूप से युवा शिक्षक प्रेरणा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम आयोजक हरिप्रताप सिंह राठौड़ ने संगठन व आयोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ दिनेश यादव, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, पल्लवी भारद्वाज, एमएल गुप्ता, रामगोपाल, अखिलेश चौहान आदि मौजूद रहे। प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन सतीश कुमार ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button