सावन का दूसरा सोमवार: हर-हर महादेव से गूंजे बरेली मंडल के शिवालय, भक्तों ने गंगाजल से किया अभिषेक

पशुपतिनाथ मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों में जबरदस्त जोश है। नाथनगरी बरेली बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। तड़के से ही नाथ मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे पूर्व रविवार शाम से ही जलाभिषेक के लिए भक्त पूरे जोश के साथ हरिद्वार, रामगंगा और कछला से गंगाजल लेकर नाथनगरी पहुंचने लगे थे।
सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शिवालय महादेव के जयघोष गूंज उठे। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के शिवालयों में भी तड़के से ही भक्त पहुंचने लगे। भक्तों ने अपनी बारी आने पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर चारों जिलों में कांवड़ियों की सहूलियत के लिए रूट डायवर्जन किया गया।


