सिपाही ने नाम बदलकर की शादी: युवती ने जिसे समझा रोहित, वो निकला इमरान; अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

पीड़ित युवती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत की युवती ने एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि इमरान नाम के सिपाही ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद मंदिर में शादी कर ली। जब उसे सच्चाई पता चली तो उस पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने को दबाव डाल रहा है। युवती ने शुक्रवार को बरेली पहुंचकर आईजी से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित युवती नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां के साथ आईजी दफ्तर पहुंचीं। यहां उसने पीलीभीत में तैनात रहे सिपाही के खिलाफ शिकायत की। युवती ने बताया कि इमरान नाम के सिपाही ने खुद को रोहित बताकर उससे मंदिर में शादी की। बाद में उसे इमरान की सच्चाई का पता चला। अब इमरान उस पर धर्म परिवर्तन और तीन माह का गर्भ गिराने का दबाव डाल रहा है।


