बदायूं

Budaun News: मारपीट में टेपों चालक समेत चार पर एफआईआर

Connect News 24

उझानी। किराये के विवाद में सवारी की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक महीना पहले मारपीट में घायल कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी भूरे शाह पुत्र चमन शाह इलाज कराकर सोमवार शाम लौटा। उसने पुलिस को बताया कि 19 जून को वह बरसुआ जाने को उझानी से गांव के ही निवासी शाकिर के टेंपो में सवार हुआ। रास्ते में किराया अधिक मांगने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद शाकिर ने अपने भाई साबिर, पुत्र वाजिद और साजिद को बुला लिया। चारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से उसके सिर में भी गंभीर चोट आई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button