बरेली

Bareilly News: बोलेरो की टक्कर से कक्षा दो की छात्रा की मौत, 10 फीट दूर जाकर गिरी मासूम

Connect News 24

Class second student killed in Bolero collision in Bareilly

इयाना नूर का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करगैना निवासी दिलहसन की आठ साल की बेटी इनाया नूर को सड़क पार करते वक्त रामगंगा की ओर से आ रही बोलरो ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बोलेरो समेत ड्राइवर को पकड़ लिया। सुभाषनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है।

करगैना निवासी दिलहसन की पत्नी रवीना ने बताया कि उनकी बेटी इनाया नूर करगैना प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। दोपहर तीन बजे बेटी घर से करगैना बाजार की तरफ जा रही थी। बदायूं रोड पार करते समय रामगंगा की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। 

10 फीट दूर जाकर गिरी बच्ची 

इनाया करीब दस फीट दूर उछलकर रोड पर गिरी। मौका देखकर चालक ने कार समेत भागने का प्रयास किया और दोबारा छात्रा को कुचल दिया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। परिजन बेटी को अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button