शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: डीएम-एसपी के काफिले में शामिल कार ने बालक को टक्कर मारी
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के बिचौला गांव के पास डीएम-एसपी के काफिले की गाड़ी ने बाराकलां गांव निवासी दस साल के ओजस की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद भी काफिला रुका नहीं।
बृहस्पतिवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह का काफिला पटना से कलान की तरफ आ रहा था। विचोला पंप के पास ओजस साइकिल से जा रहा था। तभी काफिले में चल रही एक गाड़ी ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद